Thursday, October 22nd, 2026

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेशवासियों के खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद


आरंग। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग में अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आरंग में स्थित बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार रामवनगमनपथ के विकास के अलावा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रही है।  इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री नरसिंग साहू, कोमल साहू आदि उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय